विनेश फोगाट का जीवन परिचय (Vinesh Phogat Biography) : Early Life, Family, Caste, Paris Olympics 2024

25 अगस्त 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले में जन्मी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) की गिनती भारत के सफल महिला पहलवानों में होती है। उनके पिता राजपाल फोगाट, उनके चाचा महावीर सिंह फोगाट और दया कौर उनके कुश्ती करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) की चचेरी बहनें गीता फोगाट और बबीता फोगाट भी प्रसिद्ध पहलवान हैं।

आइये इस लेख में विनेश फोगाट का जीवन परिचय (Vinesh Phogat Biography) के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं, और जानते है उनके पेरिस Paris Olympics 2024 तक का पूरा सफर।

विनेश फोगाट का जीवन परिचय (Vinesh Phogat Biography) : भारतीय कुश्ती जगत का एक सितारा जो अपनी अलग पहचान रखता है। हरियाणा (Haryana) के छोटे से गाँव में जन्मी Vinesh Phogat ने अपने अदम्य साहस, मेहनत, परिश्रम, लगन और संकल्प के बल न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराया। मात्र 15 साल की उम्र में करियर की शुरुआत करने वाली विनेश आज भारत की सफल महिला पहलवानों में से एक हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत उन्होंने साबित किया कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती।अभी हाल ही में स्पेन ग्रां प्री के फाइनल में विनेश फोगाट ने मारिया तियुमेरेकोवा को 10-5 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। यह जीत उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 क्वालीफाई करने के ठीक बाद हासिल की। विनेश का जीवन और खेल करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। चोट और विवादों के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी, और रास्ते में आने वाली हर बाधा को पार करते हुए आगे बढ़ती रहीं। उनका जीवन-संघर्ष और सफलता का सफर, हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss OTT3 Winner Sana Makbul

विनेश फोगाट का जीवन परिचय (Vinesh Phogat Biography)

नाम विनेश फोगाट
जन्म 25 अगस्त 1994
जन्म स्थान बलाली, हरियाणा (भारत)
आयु 29 वर्ष
पिता का नाम राजपाल फोगाट
माँ का नाम प्रेमलता फोगाट
राशिकन्या
पुरस्कार 2016 में अर्जुन पुरस्कार
कार्य भारतीय पहलवान
Caste (जाती)जाट
इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल 👉 Click Me

विनेश फोगाट कौन हैं? (Who is Vinesh Phogat?)

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का नाम भारतीय महिला कुश्ती में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। 25 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश, महिला कुश्ती में असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंची। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने का गौरव उनके प्राप्त है। विनेश ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी कई पदक जीते।

विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Early Life and Education of Vinesh Phogat)

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का सम्बन्ध भारत के प्रतिष्ठित कुश्ती परिवार से है। उनके पिता राजपाल फोगाट का स्वर्गवास उनके बचपन में ही हो गया था, जिसके कारण उनकी देखभाल उनके चाचा महावीर फोगाट (Mahavir Phogat) ने की। छोटी उम्र से ही चाचा महावीर फोगाट (Mahavir Phogat) के मार्गदर्शन में अपनी चचेरी बहनों के साथ कुश्ती की बारीकियाँ सीखनी शुरू कर दी थी। विनेश की प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा में हुई। कुश्ती के प्रति उनकी लगन और परिवार का समर्थन ने उन्हें इस क्षेत्र में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके परिवार और चाचा महावीर फोगाट (Mahavir Phogat) का समर्पण उनके करियर के प्रारंभिक वर्षों में बहुत ही सहायक सिद्ध हुआ।

विनेश फोगाट का खेल करियर (Sports Career of Vinesh Phogat)

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने भारतीय कुश्ती में अपनी पहचान एक ऐसी योद्धा के रूप में बनाई है जिसने हर चुनौती को अपने साहस और मेहनत के बल पर पार किया। 2018 के एशियाई खेलों में, स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त की। साल 2019 में विनेश ने अपनी काबिलियत का फिर से लोहा मनवाया। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, डोगू इंटरनेशनल, पोलैंड ओपन, हर जगह उन्होंने अपनी कुश्ती के जौहर से स्वर्ण और दूसरे पदक किए।

2019 के विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर और टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके, उन्होंने भारतीय कुश्ती को एक नया आयाम दिया। 2021 में माटेओ पेलिकोन रैंकिंग सीरीज़ और पोलैंड ओपन में भी अपनी स्वर्णिम यात्रा को जारी रखा। टोक्यो ओलंपिक में के क्वार्टर फाइनल में हारने के बावजूद उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी। अनुशासनहीनता के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा निलंबन झेलने के बावजूद, 2022 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण और 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपनी शक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विनेश फोगाट का परिवार और शादी (Vinesh Phogat Family and Marriage)

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का जीवन संघर्षों से भड़ा हुआ है। वह मशहूर पहलवान राजपाल फोगाट की बेटी महावीर फोगाट (Mahavir Phogat) की भतीजी और गीता फोगाट व बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। गीता और बबीता दोनों ने 55 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनके पिता और चाचा को विनेश और उनकी चचेरी बहनों को कुश्ती में आगे बढ़ने की अनुमति देने पर उनके गाँव और समाज के विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्हें अपने समाज की परंपरा और नैतिक मूल्यों के खिलाफ जाने वाला माना गया था।उनकी एक और रिश्तेदार रितु फोगाट, भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं जो 2016 के राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

विनेश और सोमवीर की मुलाकात साल 2011 में भारतीय रेल में काम करते हुई। यहीं पर दोनों के बीच प्यार पनपा। इस प्यार की मंजिल 13 दिसंबर 2018 को मिली, जब ये दोनों विवाह के बंधन में बंधे। सोमवीर राठी जींद जिले के बख्ता खेड़ा गांव के हैं। सोमवीर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। विनेश की जिंदगी में रियो ओलंपिक के दौरान मुश्किलों से भड़ा एक कठिन दौड़ आया। उनके घुटनों में गंभीर चोट लग गई, जो उनके करियर के लिए एक बहुत ही बड़ा खतरा हो सकता था। विनेश ने हार नहीं मानी और अपने साहस और दृढ़ता का अद्भुत परिचय देते हुये एक बार फिर खड़ी हुईं।

विनेश फोगाट की प्रमुख उपलब्धियां (Major Achievements of Vinesh Phogat)

एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक: विनेश फोगाट ने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी।
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019: 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया, और शीर्ष छह में स्थान प्राप्त करने वाली पहली भारतीय पहलवान बनीं।
2020 सीज़न की सफलता: जनवरी 2020 में, विनेश ने रोम रैंकिंग सीरीज़ में स्वर्ण पदक जीता, जहां उन्होंने लुइसा एलिजाबेथ वाल्वरडे को 4-0 से हराया।
अनुशासनहीनता के बावजूद कामयाबी: टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद, अनुशासनहीनता के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा निलंबित कर दिया गया। निलंबित होने के बावजूद, उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
2024 ओलंपिक क्वालिफिकेशन: 2024 एशियाई कुश्ती ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में सफलता प्राप्त कर विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अपने स्थान को सुरक्षित किया।

विनेश फोगट अयोग्य (Vinesh Phogat Disqualified): मानक से अधिक वजन हो जाने के कारण विनेश फोगट अयोग्य (Vinesh Phogat Disqualified)

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में 06 अगस्त को विनेश ने रेसलिंग में फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए गोल्ड या सिल्वर में से एक मेडल पक्का कर लिया था। लेकिन फाइनल मैच के खेले जाने से कुछ देर पहले भारत के सभी फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आयी। पेरिस ओलंपिक्स 2024 से विनेश फोगट को अयोग्य कर दिया है। जिसका झटका पुरे भारत को लगा है। 50KG भार वर्ग में वो खेल रही थी। पोडियम पर जाने से पहले वजन लेते समय उनका वजन 50 KG से थोड़ा अधिक होने के कारण वो अयोग्य घोषित हो गयी।

Leave a Comment