Pahlaj Nihlani Biography In Hindi: ( पहलाज निहलानी का जीवन परिचय )

पहलाज निहलानी जीवनीपिता, पति, परिवार, आयु, जन्मदिन, नेट वर्थ, हाइट ( Pahlaj Nihlani Biography In Hindi, Pahlaj Nihlani Father, Wife, Family, Age, Date of Birth, Net Worth, Height )

पहलाज निहलानी (10 जनवरी 1950 – 4 जून 2026) दिग्गज भारतीय फिल्म निर्माता के साथ – साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष भी थे। मशहूर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता गोविंदा और चंकी पांडे जैसे सितारों को लॉन्च करने और अपनी ब्लॉकबस्टर एक्शन-कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ‘आंखें’ व ‘इल्जाम’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।

प्रारंभिक जीवन और करियर की शुरुआत (Early Life and Starting Career)

पहलाज निहलानी का जन्म सिंधी परिवार में 10 जनवरी 1950 को हुआ था। उनकी पत्नी का नाम नीता निहलानी है। नीता निहलानी के साथ उनकी प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से ही शुरू हो गई थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले वह एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर (Distributor) थे। इसके बाद वह फिल्म निर्माता बने और साल 1982 में फिल्म ‘हथकड़ी’ से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष

पहलाज निहलानी फिल्म निर्माण के साथ-साथ वे कई सालों तक ‘चित्र और टीवी कार्यक्रम निर्माता संघ’ के अध्यक्ष भी थे। साल 2009 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख फिल्में और योगदान

फिल्म निर्माता के तौर पर उनके करियर की शुरुआत साल 1982 में आयी फिल्म ‘हथकड़ी’ से हुयी थी। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई सुपरहिट फिल्में भी दी।
पहलाज निहलानी ने ही गोविंदा को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इल्जाम’ (1986) से और चंकी पांडे को फिल्म ‘आग ही आग’ (1987) से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
उनकी सफल फिल्मों में ‘आग’, ‘शोला और शबनम’ (1992), ‘पाप की दुनिया’ (1988), ‘आंखें’ (1993) आदि शामिल हैं।
सनी देओल और चंकी पांडे अभिनीत फिल्म पाप की दुनिया (1988) साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी।

सेंसर बोर्ड (CBFC) का कार्यकाल

पहलाज निहलानी 2015 से 2017 तक CBFC के अध्यक्ष (चेयरमैन) रहे। सेंसर चीफ के रूप में उनका कार्यकाल भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे विवादास्पद रहा। फिल्मों में कई कट लगाने और सख्त नियमों के कारण उन्हें ‘मिस्टर संस्कारी’ भी कहा गया था।

विवाद:

पहलाज निहलानी जनवरी 2015 से अगस्त 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष थे। सेंसर बोर्ड के चीफ के रूप में उनका कार्यकाल भारतीय फिल्म इतिहास के सबसे चर्चित और विवादास्पद कार्यकालों में से एक है। सख्त सेंसरशिप नियमों, फिल्मों में भारी कट लगाने के विवादों के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहते थे।

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni Biography

As a producer

YearFilm
1982Haathkadi
1985Aandhi-Toofan
1986Ilzaam
1987Aag Hi Aag
1988Paap Ki Duniya
1988Gunahon Ka Faisla
1989Mitti Aur Sona
1989Aag Ka Gola
1990Aandhiyan
1991First Love Letter
1992Shola Aur Shabnam
1993Aankhen
1994Andaz
1996Dil Tera Diwana
1997Bhai Bhai
2001Uljhan
2003Talaash
2008Khushboo
2017Julie 2
2019Rangeela Raja

As an actor

YearFilmRole
2008Halla Bolas himself; special appearance

As distributor

  • Puli (2015) (Hindi version only)
  • Julie 2 (2018)

निधन (Death)

बॉलीवुड के गलियारों से एक बेहद ही दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आयी.हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का लंबे समय तक लीवर की बीमारी से जूझने के बाद, 76 वर्ष की आयु में 4 जून 2026 को मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही पूरी की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा जगत में उनका योगदान और उनकी यादें हमेशा हम लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

अगर आप को हमारा ये प्रयास Pahlaj Nihlani Biography In Hindi अच्छा लगा हो तो comment section में हमें जरुर बतायें।