तिलक वर्मा का जीवन परिचय (Tilak Varma biography in Hindi)

तिलक वर्मा का जीवनी, पिता, परिवार, आयु, जन्मदिन, नेट वर्थ, हाइट ( Tilak Varma Biography In Hindi, Father, Wife, Family, Age, Date of Birth, Net Worth, Height )

Tilak Varma biography in Hindi
तिलक वर्मा का जीवन परिचय

आईये आज इस व्लॉग Tilak Varma biography in Hindi ( तिलक वर्मा का जीवन परिचय ) में, एक प्रतिभाशाली भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा (Tilak Varma), जो मध्य क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-स्पिन गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं के बारे में जानेंगे। शांत स्वभाव और अपने बेहतरीन तकनीक के दम पर तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने IPL में मुंबई इंडियंस और फिर भारतीय टीम में अपनी खास जगह बनाई है। तिलक वर्मा (Tilak Varma) का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में हुआ था।

एक नज़र में संक्षिप्त जीवनी (Tilak Varma biography in hindi at a Glance)

नाम (Name) नम्बूरी ठाकुर तिलक वर्मा
उपनाम  (Nickname) तिलक वर्मा 
जन्मतिथि (DOB) 8 नवंबर 2002
जन्म स्थान (Birth Place) तेलंगाना, हैदराबाद (भारत)
उम्र (Age)23 वर्ष
गृहनगर  (Hometown)हैदराबाद 
व्यवसाय (Profession) क्रिकेटर
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)ज्ञात नहीं 
नागरिकता  (Citizenship)भारतीय 
स्कूल  (School)क्रिसेंट मॉडल इंग्लिश स्कूल, हैदराबाद 
शिक्षा योग्यता (Education)स्नातक
विवाह की स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
घरेलू टीम  (Domestic state)हैदराबाद 
वजन (Weight)60 kg 
लंबाई (Length)5 फुट 8 इंच 
बाल रंग (Hair Color)काला 
आँख रंग (Eye Color)काला 
पहला आईपीएल टीम (First IPL team)मुंबई इंडियंस
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL team)मुंबई इंडियंस
शौक (Hobby)ज्ञात नहीं 
कोच (Coach)सलाम बयाश
पसंदीदा क्रिकेटर (Favourite Cricketer)विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर

तिलक वर्मा का जीवन परिचय (Tilak Varma biography in Hindi)

प्रारंभिक जीवन और संघर्ष (Early life and struggles)

तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 को आँध्रप्रदेश के हैदराबाद में, एक साधारण और मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम (Father’s Name) नागराजू वर्मा (Nag Raju Varma) है, जो एक इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। उनके माता का नाम (Mother’s Name) गायत्री देवी (Gaytri Devi) है, जो एक गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई (Brother’s Name) का नाम तरूण वर्मा (Tarun Varma) है। शुरुआत के दिनों में उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन बालक तिलक का रुझान क्रिकेट की तरफ बहुत ही ज्यादा था। क्रिकेट में प्रशिक्षण के लिए तिलक का नामांकन लीगला क्रिकेट अकादमी, तेलंगाना में कराया गयेगया था। वहाँ उनकी प्रतिभा को देखकर उनके कोच सलाम बायश बहुत ही प्रभावित हुये, और उन्हें मुफ्त में कोचिंग देने का फैसला किया, साथ ही साथ शुरुआती ट्रेनिंग का पूरा खर्च भी उठाया। आर्थिक तंगी होने के बावजूद उनके परिवार ने उनके क्रिकेट के सपने को कभी भी टूटने नहीं दिया। तिलक की प्रारंभिक शिक्षा क्रिसेंट मॉडल इंग्लिश स्कूल हैदराबाद में हुयी।

घरेलू क्रिकेट करियर (Domestic Career)

30 दिसंबर 2018 को प्रथम श्रेणी (First-Class) रणजी ट्रॉफी (2018-19) में हैदराबाद के लिए पदार्पण हुआ।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (फरवरी 2019) के जरिए उनका टी20 में डेब्यू हुआ।
अंडर-19 विश्व कप (2020) में भारतीय टीम के अहम सदस्य थे और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

आईपीएल का सफर (IPL Journey)

इंडियन प्रीमियर लीग में (IPL) तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के प्रमुख सदस्य हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा था। अपने आईपीएल के पहले ही सीजन में उन्होंने 14 मैचों में लगभग 400 रन बनाकर धमाकेदार पहचान बनाई। मिडिल ऑर्डर में उनकी उपयोगिता और निरंतरता (Consistency) ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया। मई 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ खेलते हुये अपने आखिरी आईपीएल मैच में, तिलक वर्मा ने फिर से एक बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, और उल्लेखनीय 43 रन केवल 14 गेंदों पर बना दिये।

टी20 डेब्यू (T20 Debut)

अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच से तिलक वर्मा के करियर का आगाज हुआ।
पहले मैच में अपने बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और बहुत ही जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक भी जड़ दिया।