Tilak Varma biography in Hindi ( तिलक वर्मा का जीवन परिचय )

एक प्रतिभाशाली भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं तिलक वर्मा (Tilak Varma), जो मध्य क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-स्पिन गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं। शांत स्वभाव और अपने बेहतरीन तकनीक के दम पर तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने IPL में मुंबई इंडियंस और फिर भारतीय टीम में अपनी खास जगह बनाई है। तिलक वर्मा (Tilak Varma) का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में हुआ था।

 

Tilak Varma biography in Hindi

तिलक वर्मा का जीवन परिचय

प्रारंभिक जीवन और संघर्ष

तिलक वर्मा का जन्म एक साधारण और मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता, नागराजू वर्मा, एक इलेक्ट्रिशियन थे। शुरुआत के दिनों में उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन बालक तिलक का रुझान क्रिकेट की तरफ बहुत ही ज्यादा था। शुरुआत में उनकी प्रतिभा को देखकर उनके कोच सलाम बायश ने उन्हें मुफ्त में कोचिंग दी, साथ ही साथ शुरुआती ट्रेनिंग का पूरा खर्च भी उठाया। आर्थिक तंगी होने के बावजूद उनके परिवार ने उनके क्रिकेट के सपने को कभी भी टूटने नहीं दिया।

घरेलू क्रिकेट करियर (Domestic Career)

30 दिसंबर 2018 को प्रथम श्रेणी (First-Class) रणजी ट्रॉफी (2018-19) में हैदराबाद के लिए पदार्पण हुआ।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (फरवरी 2019) के जरिए उनका टी20 में डेब्यू हुआ।
अंडर-19 विश्व कप (2020) में भारतीय टीम के अहम सदस्य थे और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

आईपीएल का सफर (IPL Journey)

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा था।
अपने आईपीएल के पहले ही सीजन में उन्होंने 14 मैचों में लगभग 400 रन बनाकर धमाकेदार पहचान बनाई। मिडिल ऑर्डर में उनकी उपयोगिता और निरंतरता (Consistency) ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Debut)

टी20 डेब्यू

अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच से तिलक वर्मा के करियर का आगाज हुआ।
पहले मैच में अपने बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और बहुत ही जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक भी जड़ दिया।